अल्मोड़ा: “सुशासन एवं समर्पण कार्यकम’ के अन्तर्गत दिनांक 04 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

ख़बर शेयर करें

शासन के दिशा निर्देशानुसार “सुशासन एवं समर्पण कार्यकम’ के अन्तर्गत दिनांक 04 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों के अर्न्तगत आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा ने अब तक 1590 व्यक्तियो द्वारा स्वास्थ्य शिविरो का निःशुल्क लाभ उठाया। उक्त शिविर जिला चिकित्सालय के अतिरिक्त समस्त विकासखण्डों में 03-03 दिनों तक आयोजित किये जायेगे। उक्त शिविरों में प्रतिदिन रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परीक्षण, परामर्श, आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आम जनमान से अपील की कि वे उक्त शिविरो में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएँ तथा साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि शिविर में जिन सुविधाओं का लाभ रोगी को नही मिल पायेगा (अल्ट्रासाउण्ड / सी०टी० स्कैन / रक्तजांच) वह सुविधा शिविर में पंजीकरण वाली पर्ची पर उल्लेखित होने पर मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में निःशुल्क सुविधा प्रदान की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad