बागेश्वर:संघर्ष वाहिनी द्वारा जिले से 8 डॉक्टर और 7 स्टाफ नर्सो के तबादले के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका
आज 30.06.2026 संघर्ष वाहिनी बागेश्वर द्वारा एसबीआई तिहाई बागेश्वर में बागेश्वर जिले से 8 डॉक्टर और 7 स्टाफ नर्सो के तबादले के विरोध में उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड का सामूहिक रूप से पुतला दहन किया गया।
कवि जोशी जिलाध्यक्ष संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का पहाड़ विरोधी चरित्र सबके सामने आ गया है क्योंकि लगातार पहाड़ी जिलों से डॉक्टर और नर्सों के तबादले होना इसी बात की तरफ इसारा कर रहा हैँ।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जब तक इन सभी डॉक्टर और नर्सों के विकल्प के रूप में नए डॉक्टर और नर्स बागेश्वर कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते हैं तब तक स्थानांतरण किए गए सभी डॉक्टर और नर्स को यहां से कार्यमुक्त नहीं किया जाए।
संघर्ष वाहिनी बागेश्वर कई सालों से एक ओर गॉयनेकॉलाजिस्ट डॉ की मांग सरकार से करती आई है ताकि हमारे जिले की मातृ शक्ति को डिलीवरी या अन्य ऑपरेशन के अल्मोड़ा हल्द्वानी के धक्के नहीं खाने पड़े।
आम जनता के स्वास्थ्य के खिलाफ खिलवाड़ किया जायेगा तो संघर्ष वाहिनी बागेश्वर उग्र जन आंदोलन करने के लिए वाध्य रहेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी बागेश्वर जिले के सभी जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन की रहेगी।
अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता संघर्ष वाहिनी नें कहाँ की जल्द हीं डॉक्टरों का स्थानंतरण नहीं रोका गया और हमारी मांगे पूरी नहीं की गयी तो हम बागेश्वर के सभी जनप्रतिनिधियों का सरयू गोमती घाट में सामूहिक अंतिम संस्कार करने को वाध्य होंगे।
कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष, अंकुर उपाध्याय, नवनीत बिष्ट, प्रकाश पांडे,वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश वाछमी, संस्कार भारती, महेश कालाकोटी,नीरज मनवाल, विनोद थापा, रिजवान खान, मोनिस खान ,कुलदीप मेहता,चेतन बोरा, मुन्ना, रणजीत आदि मौजूद थे।

