नगर पालिका परिषद बागेश्वर की आय के विभिन्न स्रोतों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
ADVERTISEMENTS
नगर पालिका परिषद बागेश्वर की आय के विभिन्न स्रोतों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका की दुकानों से प्राप्त किराया, पार्किंग शुल्क, होर्डिंग शुल्क, लाइसेंस, यूजर चार्ज, हाउस टैक्स तथा अन्य आय स्रोतों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं राजस्व वृद्धि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका के लेखाकार (अकाउंटेंट) एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित कर्मचारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा आय के स्रोतों को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

