उत्तराखंड: निजी स्कूलो के लिए RTE के तहत आज से आवेदन

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश से वंचित 11 हजार से अधिक कमजोर और अपवंचित वर्ग के बच्चों को मंगलवार से 10 जुलाई तक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन का मौका दिया जा रहा है।अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि 11 हजार से अधिक सीटों के लिए पात्र छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष केजी और पहली कक्षा में निजी विद्यालयों में बेहतर और निश्शुल्क शिक्षा देने के मामले में निजी विद्यालयों ने रुचि नहीं दिखाई। वर्ष 2023 में जहां 3,965 निजी स्कूलों ने आरटीई में पंजीकरण कराया था, वहीं इस वर्ष केवल 2,010 निजी स्कूलों ने ही पंजीकरण कराया है। 1,955 विद्यालयों की ओर से पंजीकरण नहीं करने से आरटीई की पिछले वर्ष की 34,230 सीटों के सापेक्ष इस बार 22,883 सीटें ही उपलब्ध हुईं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad