उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग ने इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 तय की है। आयोग में पिछले दो साल से अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है।

सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षिक और अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र डाक के माध्यम से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन सचिवालय परिसर को 22 जनवरी 2026 शाम छह बजे तक भेज सकते हैं।
आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ऐसे योग्य और निष्पक्ष व्यक्ति होंगे, जिनमें उत्कृष्ट क्षमता, सत्यनिष्ठा और उच्च प्रतिष्ठा के साथ साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक या न्याय क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।
नियुक्ति के समय आयोग के कुल सात सदस्यों में से आधे सदस्य ऐसे होंगे जिन्होंने केंद्र या राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों तक पद धारण किया हो। वहीं अध्यक्ष समेत न्यूनतम तीन सदस्य ऐसे होंगे जिनके पास केंद्र या राज्य सरकार में श्रेणी ‘क’ के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो।
आयोग के अध्यक्ष और सदस्य अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, पद धारण करेंगे। आवेदन फॉर्म और विवरण सरकार की वेबसाइट https://uk.gov.in
पर उपलब्ध हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad