उत्तराखंड: ओबीसी आरक्षण विधेयक को मंजूरी, निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ़,

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड निकाय चुनाव का रास्ता हुआ साफ़, ओबीसी आरक्षण विधेयक को मंजूरी।

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनावों का रास्ता अब साफ़ हो गया है। ओबीसी आरक्षण विधेयक को राजभवन ने मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य में होने वाले निकाय चुनावों में ओबीसी समुदाय को आरक्षण मिल सकेगा। विधेयक की मंजूरी के बाद अब आरक्षण के संबंध में आदेश जारी किए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, निकाय चुनावों की अधिसूचना 20 दिसंबर तक जारी होने की संभावना है। पहले निकायों का आरक्षण किया जाएगा, जिसके बाद ही चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad