बागेश्वर:विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के क्रम में जनपद बागेश्वर में ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के प्रथम दिन जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जांच प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने एफएलसी के दौरान अपनाई जा रही प्रक्रिया, कार्यों की प्रगति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एफएलसी में लगे सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को अनिवार्य रूप से अपना पहचान पत्र (आईडी कार्ड) पहनकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एफएलसी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एस. नबियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनीराम टम्टा सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad