Bageshwar:मनकोट जंगल में आग बुझाने गई 63 वर्षीय महिला के घर न पहुंचने पर खोजबीन की गई उप प्रभागीय वनाधिकारी से रात्रि 12:00 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार सम्बन्धित महिला की बाॅडी माल्ता के जंगल में मिली
ADVERTISEMENTS

छाती मनकोट जनपद बागेश्वर अंतर्गत एक महिला-देवकी देवी पत्नी श्री कृष्णानंद उम्र लगभग 63 वर्ष, छाती पोस्ट ऑफिस मनकोट कोतवाली बागेश्वर सायं 6 बजे जंगल में आग बुझाने गयी थीं l किन्तु महिला के घर न पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा महिला पर बाघ का हमला होने की आशंका जताये जाने पर मौके पर ग्रामीण,राजस्व,वन, पुलिस की टीम द्वारा खोजबीन की गयीl इस संबंध में उप प्रभागीय वनाधिकारी से रात्रि 12:00 बजे प्राप्त सूचना के अनुसार सम्बन्धित महिला की बाॅडी माल्ता के जंगल में मिली हैl प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही गतिमान है l

