बागेश्वर:शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी कार्ड धारकों और यूनिटों के लिए 30 मई तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी कार्ड धारकों और यूनिटों के लिए 30 मई तक ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य है। तय समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी न करने वाले लाभार्थियों को भविष्य में राशन प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडे ने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए एनआईसी (NIC) द्वारा मेरा ई-केवाईसी मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से लाभार्थी घर बैठे ही अपना आधार नंबर, ओटीपी और फेस रिकग्निशन (चेहरा पहचान) तकनीक का उपयोग करके अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय व्यक्तियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी कार्ड धारकों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित इस अंतिम तिथि से पहले अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण कर लें ताकि उनकी राशन आपूर्ति निरंतर बनी रहे। आम जनमानस की सुविधा के लिए ऐप का लिंक भी विभागीय स्तर पर जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad