उत्तराखंड-प्रदेश में बढते कोरोना केस,कोतवाली बागेश्वर पुलिस एवं तहसीलदार प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बागेश्वर नगर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु चलाया जागरूकता अभियान।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार कोराना सक्रमण के रोकथाम हेतु आमजनमानस को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में आज दिनांकः 30-11-2021 को जगदीश सिंह ढकरियाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा कोतवाली पुलिस टीम एवं तहसीलदार बागेश्वर महेादय की टीम के साथ संयुक्त रूप से बागेश्वर नगर क्षेत्रान्तर्गत कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।


इस दौरान टीम द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस को कोविड नियमों का पालन करने जैसे- फेस मास्क/सैनेटाइजर का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आदि की अपील की गई तथा जनता को फेस मास्क वितरित किये गये।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad