बागेश्वर(बधाई) जिले की होनहार बेटी बबीता लोबियाल ने पीसीएस परीक्षा में पाई सफलता ,वित्त अधिकारी पद पर चयनित

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: जनपद की एक होनहार बेटी बबीता लोबियाल ने पीसीएस परीक्षा में शानदार प्रदर्श कर सफलता हासिल की है बबीता का चयन वित्त अधिकारी पद पर हुआ है इस बड़ी कामयाबी से बबीता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खरेईपट्टी क्षेत्र के लोब गांव निवासी दिनेश चंद लोबियाल की पुत्री बबिता लोबियाल की इस सफलता से से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए आदर्श बनेगी।
बबिता ने विवेकानंद इंटर कालेज, बागेश्वर से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया।

इसके बाद उन्होंने जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। अपने कठिन परिश्रम के दम पर उन्होंने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वित्त अधिकारी बनने का सपना साकार किया।
उनकी सफलता पर ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के लोगों ने उनके परिवार को बधाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि बबिता ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे बागेश्वर जिले का गौरव बढ़ाया है।वहीं विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अबल तोपाल व अन्य स्टाफ ने भी उनकी इस सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad