बागनाथ मंदिर मार्ग में नाली के पटल में बना गड्डा राहगीरों के लिये बना मुसीबत पालिका के विकास के दावों पर भी लगा रहा है बट्टा

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर के बीचों बीच सुप्रसिध्द बागनाथ मंदिर को जाने वाले मुख्य मार्ग में पटवारी चौकी के समीप मार्ग के मध्य में नाली के पटल में बना गड्ढा राह चलते राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है ।लेकिन नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नहीं है आस पास के लोगों का भी कहना है कि उन्हें भी खास परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है क्योंकि नाली खुली होने के चलते लोग इसमें कचरा डाल रहे हैं और कभी भी नाली चोक भी हो सकती है इस बारे में जब देवभूमि खबर द्वारा पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल से जानकारी ली गई तो उनका भी कहना था कि उन्हें भी देवभूमि खबर के माध्यम से मालूम चला है और उन्होंने इस गड्डे को देख कर ठीक करने का आश्वाशन दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad