बागेश्वर: यहां रायता खाने से बिगड़ी होल्यारो की तबियत, उल्टी दस्त की शिकायत के बाद 17 होल्यार अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले के गरुड तहसील के सिल्ली गांव में होली के भंडारे में रायता खाने के बाद बिगड़ी होल्यारो तबियत। 17 होल्यारो को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत के बाद सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।सीएचसी में भर्ती मरीज के परिजन अनिल ने बताया कि आज कपिलेश्वर मंदिर में होली के बाद भंडारा चल रहा था। इस दौरान लोगों ने रायते का भी सेवन किया था। भंडारे खाने के बाद सिल्ली गांव के कुछ लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी के साथ पेट दर्द की शिकायत बढ़ने लगी। एक के बाद एक 17 लोगों की तबियत खराब होने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जहां लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। इधर सीएचसी के चिकितसाधिकारी डॉ.विजय गुप्ता ने बताया कि आज करीब 17 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए। सभी को डिप चढ़ाई गई है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।