बागेश्वर:यहां झिरौली पुलिस द्वारा 07.038 किलोग्राम अवैध चरस के साथ किए 02 अभियुक्त गिरफ्तार।देखिए विडियो

ख़बर शेयर करें
विडियो

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा* युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी, महोदय बागेश्वर शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में एवम् प्रभारी निरीक्षक, थाना झिरौली के नेतृत्व में दिनांकः 12-08-2022 को झिरौली पुलिस द्वारा रात्रि समय 22.15 बजे कठपुड़ियाछीना से करीब 01 किमी काफलीगैर की ओर भोलना नागर गांव के ऊपर सड़क में मोड़ पर अभियुक्तगण परविन्दर सिंह राणा पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी सिंहधार, मल्ला जोशीमठ, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, उम्र 37 वर्ष एवम् पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी बाछम, थाना कपकोट, जनपद- बागेश्वर, हाल निवासी राजेंद्र सिंह का मकान, कस्बा भराड़ी, थाना कपकोट, बागेश्वर, उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 07.038 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।* जिस संबंध में दिनांक 12.08.2022 को थाना झिरौली में FIR No 07/2022 धारा 08/20/60 एनडीपीएस अधिनियम बनाम परविन्दर सिंह आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

आरोपी का विवरण
1- परविन्दर सिंह राणा पुत्र श्री विजेंद्र सिंह निवासी सिंहधार, मल्ला जोशीमठ, थाना जोशीमठ, जिला चमोली, उम्र 37 वर्ष
2- पुष्कर सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह निवासी बाछम, थाना कपकोट, जनपद- बागेश्वर, हाल निवासी राजेंद्र सिंह का मकान, कस्बा भराड़ी, थाना कपकोट, बागेश्वर, उम्र 40 वर्ष

पुलिस टीम का विवरण
01- SHO कैलाश सिंह नेगी।
02- Hcp 15 cp बालकृष्ण।
03- Hcp 04 cp जगदीश सिंह।
04- कानि 48 cp विनोद जोशी।
05- कानि 174 cp राजेंद्र सिंह।

    

*मीडिया सैल* 

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad