बागेश्वर:जिले में आज फिर कोरोना ब्लास्ट कोरोना के आए 65 केस

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले में भी हररोज कोरोना केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है आज भी जिले में 65कोरोना केस आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 685 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 160541 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6334 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6122 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । वर्तमान में जनपद में कुल 156 मरीजों में से 03 संक्रमित मरीज का ईलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है तथा 153 मरीज घर में आईसोलशन में हैं। अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 65 केस आये हैं। तथा आज 11 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad