बागेश्वर:जिले में आज भी 84 कोरोना केस आए सामने, देखिए पूरी अपडेट

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले में भी कोरोना केसों में इजाफा जारी है जिले में आज कोरोना संक्रमण के 84नए मामले आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनीता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 898 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 162862 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 6558 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 6227 मरीज अबतक स्वस्थ हो चुके है । वर्तमान में जनपद में कुल 275 मरीजों में से 03 संक्रमित मरीज का ईलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है तथा 272 मरीज घर में आईसोलशन में हैं। अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 84 केस आये हैं। तथा आज 46 मरीज डिस्चार्ज किये गए है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad