बागेश्वर:962 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए तीन अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही—
👉🏻 नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस।
👉🏻 SP बागेश्वर के कुशल दिशा निर्देशन में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती बागेश्वर पुलिस
👉🏻 962 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए तीन अभियुक्त गणो को किया गिरफ्तार।
👉🏻 “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” बनाने की मुहीम पर बागेश्वर पुलिस ने नशा तस्करी पर कसी नकेल।
👉🏻 चरस तस्करी में प्रयोग वाहन (SWIFT CAR) को किया सीज।
*उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में तथा उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) बागेश्वर के निर्देशानुसार* तथा *क्षेत्राधिकारी कपकोट श्री मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान* के तहत *दिनांक 29-06-2026 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस की टीम द्वारा आरे द्यांगड बाईपास रोड़ चैकिंग के दौरान अभियुक्त (1)- राजू आर्या पुत्र मनोज कुमार निवासी वार्ड नं0 1, सात नम्बर स्टाफ हाउस थाना मल्लीताल जिला नैनीताल (2) विरेन्द्र कुमार S/O जीवन लाल निवासी गायत्री निवास जू रोड थाना तल्लीताल जिला नैनीताल (3) युगराज कुमार पुत्र मदन राम निवासी ग्राम भैसाडी पो० ध्याडी थाना दन्या जिला अल्मोडा को 962 ग्राम अवैध चरस वाहन संख्या UK04TB 8754 (SWIFT कार) से परिवहन करते हुए बरामद कर गिरफ्तार* किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो के विरुद्ध *कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-48/26 धारा 08/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत* किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ——
1) राजू आर्या पुत्र मनोज कुमार निवासी वार्ड नं0 । सात नम्बर स्टाफ हाउस थाना मल्लीताल जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष
(2) विरेन्द्र कुमार S/O जीवन लाल निवासी गायत्री निवास जू रोड थाना तल्लीताल जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष
(3) युगराज कुमार पुत्र मदन राम निवासी ग्राम भैसाडी पो० ध्याडी थाना दन्या जिला अल्मोडा उम्र 23 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण——
(1) उoनिo नितिन बहुगुणा कोतवाली बागेश्वर
(2) अ0उ0नि0 पान सिंह कोतवाली बागेश्वर
(3) हे0कानि0 सुरेश चन्द्र कोतवाली बागेश्वर
(4) हे0कानि0 सुबोध रावल कोतवाली बागेश्वर
(5) कानि0 नीरज वाणी कोतवाली बागेश्वर
(6) कानि0 महेश डंगवाल कोतवाली बागेश्वर
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

