बागेश्वर:यहां एक गुलदार ने ग्रामीण पर कर दिया हमला,घायल ग्रामीण का हॉस्पिटल में चल रहा उपचार

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:बीते कुछ सालों की अगर बात करे तो प्रदेश में वन्य जीव और मानव पर संघर्ष बढ़ा है ,वहीं गुलदार की बात करें तो गुलदार के हमले की खबरें आय दिन आती रहती हैं गुलदार के हमले में कइयों को अपनी जान तक गवानी भी पढ़ी हैं।अब बागेश्वर जिले के जेठाई गांव में गुलदार ने ग्रामीण पर हमला कर करने की खबर सामने आई हैं गुलदार के इस प्राणघातक हमले में जख्मी हो गए ग्रामीण का सीएचसी कांडा में उपचार चल रहा है। गुलदार ने ग्रामीण की एक बकरी को भी अपना निवाला बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार जेठाई निवासी शिव दत्त उम्र 60 साल पुत्र अंबा दत्त गांव से कुछ दूरी पर गंगनाथ मंदिर के समीप बकरियों को चुगा रहे थे। वहां दुबक कर घात लगाकर बैठे गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया।ग्रामीण ने गुलदार को भगाने की कोशिश की तो गुलदार ने ग्रामीण पर हमला कर दिया।इसके बाद मंदिर में आए लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीण ने किसी तरह से मौके से भागकर अपनी जान बचाई। ग्राम प्रधान नीरज डसीला और अन्य ग्रामीण जख्मी हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा लाए। जहां डॉ. वरुण भारद्वाज उनका उपचार कर रहे हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण के शरीर में तेंदुए के नाखून के निशान हैं। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad