बागेश्वर:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगें एवं समस्याएं रखी गईं, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वृद्धजनों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम के निर्माण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को आवश्यक परीक्षण एवं कार्यवाही कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वहीं कौसानी से भतड़िया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में “स्वतंत्रता सेनानी मोटर मार्ग” किए जाने को सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों का देश के प्रति योगदान अमूल्य है। उनके सम्मान एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

बैठक में सीईओ विनय कुमार, एसीएमओ अमित मिश्रा व संबंधित विभागों के अधिकारी तथा धर्मेंद्र कुमार, गिरिश जोशी सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
Ad Ad