बागेश्वर:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर में अचीवमेंट एग्जीबिशन का आयोजन।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर में अचीवमेंट एग्जीबिशन का आयोजन।

केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास भवन सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों पर आधारित Achievement Exhibition का आयोजन किया गया। “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने किया।

इस अवसर पर विधायक पार्वती दास ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, वन, स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लखपति दीदी लीला देवी (ग्राम मगरूपहरी) ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि आज महिलाएं बैंक सखी, पशु सखी और कृषि सखी बनकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। वहीं ग्राम खोली की रीता देवी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सीसीएल से समूहों को हो रहे आर्थिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या ने पीएम आवास ग्रामीण, एनआरएलएम, लखपति दीदी, विकसित भारत जी राम जी तथा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी दी। उद्योग विभाग द्वारा पीएमईजीपी एवं एमएसवाई 2.0, समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं, कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि एवं फार्मर रजिस्ट्री, उद्यान विभाग द्वारा कीवी उत्पादन बढ़ाने और पॉलीहाउस, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा नगर निकाय द्वारा पीएम आवास, पीएम स्वनिधि एवं स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad