बागेश्वर:नशा तस्करो के विरुध कार्यवाही 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में बागेश्वर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरुध कार्यवाही 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।
👉 नशा तस्करो के विरुध बागेश्वर पुलिस का कड़ा प्रहार ।
👉 बागेश्वर पुलिस द्वारा 462 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
👉 बरामद अवैध चरस की अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत 1.5 लाख रुपये
👉 चरस तरस्करी में प्रयुक्त वाहन को किया गया सीज।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट श्री मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत एसओजी व कपकोट पुलिस द्वारा दिनांक-16-01-2026 को अभियुक्त आयुष सिंह रावत पुत्र हरेन्द्र सिंह रावत निवासी देहरादून गढी केन्ट घंघोडा थाना गढी कैन्ट जनपद देहरादून व अभियुक्त राज दानू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम डोला थाना कपकोट जिला बागेश्वर के कब्जे से 462 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई दोनो अभियुक्तो गणों को 462ग्राम अवैध चरस को वाहन संख्या UK 07HE 3697 में परिवहन करते हुये फुलवाड़ी कपकोट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गणो के विरुद्ध थाना कपकोट में मु.अ.स. 01/2026 धारा-8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो को आवश्यक कार्यवाही कर मा. न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
अभियुक्तगणो का विवरण-
(1) आयुष सिंह रावत पुत्र हरेन्द्र सिंह रावत निवासी देहरादून गढी केन्ट घंघोडा थाना गढी कैन्ट जनपद देहरादून
(2) अभियुक्त राज दानू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम डोला थाना कपकोट जिला बागेश्वर।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—
(1) उ0नि0 जीवन सामन्त
(2) अ.उ,.नि. राज भानू
(3) हे0कानि0 प्रकाश शर्मा
(4) कानि0 भूपेश फस्वार्ण
(5)कानि0 संतोष सिंह
(6) कानि0 रमेश सिंह (7)कानि.भुवन बोरा
(8) कानि. रमेश सिंह
(9) कानि. चालक राजेन्द्र कुमार

