बागेश्वर: नशा तस्करों के विरूद्ध ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 का एक्शन 1.444 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

“नशा मुक्त अभियान “के तहत पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशन में ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम एक्टिव मोड़ पर

नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 1.444 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा 31st/नव वर्ष के दृष्टिगत नशे की बढ़ते हुई प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने/“नशा मुक्त भारत अभियान“ के अन्तर्गत संलिप्तो के धरपकड़ किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों/ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर शिवराज सिंह राणा एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में प्रभारी एस0ओ0जी0 प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0टीम द्वारा दिनांक 24.12.2023 को थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान ग्राम खड़लेख के पास कपकोट – शामा मुख्य सड़क पर अभियुक्त
1️⃣- गोवन्द सिंह पुत्र चन्दन सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम लीती, थाना – कपकोट के कब्जे से 752 ग्राम अवैध चरस
2️⃣- नन्दन सिंह पुत्र स्व0 सूप सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी शान्तिपुरी न.4, थाना पन्तनगर , जिला-उधमसिंह नगर) के कब्जे से 692 ग्राम अवैध चरस
कुल बरामद 1.444 किलोग्राम अवैध चरस जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 (एक लाख पचास हजार) आंकी गई है। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0अ0 संख्या 48/2023 धारा 8/20 NDPS act पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0) टीम का विवरण –

  1. उ0नि0 प्रहलाद सिंह (प्रभारी ए0ओ0जी0)
    2.HC राजभानु बिष्ट (ए0ओ0जी0)
    5.आरक्षी भूवन बोरा।( ए0ओ0जी0)
  2. आरक्षी संतोष सिंह(ए0एन0टी0एफ0/ ए0ओ0जी0)

जनपद पुलिस का नशा तस्करों/नशे के विरुद्व यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।