बागेश्वर: (विधानसभा उपचुनाव)जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने उप निर्वाचन के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मतदान बूथों का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मंगलवार को उप निर्वाचन के दृष्टिगत शहर के विभिन्न मतदान बूथों को निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम जिला उद्योग केंद्र में बने बूथ के साथ ही उद्यान विभाग की नर्सरी, जिला पंचायत व सैनिक विश्राम गृह बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंप बनाने, पर्याप्त रोशनी व्यवस्था के साथ ही बूथों में मतदाताओं की संख्या आदि के बारे में सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दिवस से पूर्व बूथों पर पर्याप्त कुर्सी एवं टेबल व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली जाय।

निरीक्षण के दौरान सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी दीपिका आर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह मौजूद थे।  

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad