बागेश्वर: (विधानसभा उपचुनाव) भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम PC में कहा..

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि विकास के दम पर बागेश्वर उपचुनाव भारी बहुमत से जीत रही है। जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भूल नहीं सकती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि कहा कि बेरोजगारी निरंतर बढ़ती जाती है यह जनसंख्या के साथ बढ़ती है। भाजपा ने बेरोजगारी पर लगाम लगाया है।
देश व प्रदेश की सरकार विकास के संकल्प को लेकर चल रही है। भाजपा नैतिक मूल्यो के आधार पर कार्य करती है। कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है । भाजपा का लक्ष्य सेवाभाव है। उन्होंने कहा कि विपक्ष गुमराह करने का काम कर रहा है। मुद्दाविहीन कांग्रेस जनता को गुमराह करते आ रही है ।जबकि कांग्रेस काल में घोटाले का काल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय चुनावों के लिए तैयार रहती है। भाजपा कार्यकर्ता हर दिन कार्य करते हैं। उनका कार्यकर्ता हर घर तक पहुँचा है। इसलिए इस उपचुनाव में उन्हें कोई दिक्क्त नही है। भारी मतों से विजयी होंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad