बागेश्वर:विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान; छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान; छात्र-छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी

पुलिस अधीक्षक , जनपद बागेश्वर द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा युवाओं और स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए एक व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत कोतवाली कौसानी, राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर, बोहाला तथा जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज शामा में साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इसी अभियान के अंतर्गत, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं पुण्य जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र की स्वतंत्रता व एकता को संरक्षित एवं सुदृढ़ करने तथा समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अनासक्ति आश्रम कौसानी में एक विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में राजकीय इंटर कॉलेज रवाई खाल से कौसानी भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज शामा छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया गया। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य पालन करने, हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करने और दुर्घटनाओं से बचने के तरीकों को समझाया गया। डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बच्चों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों 112 और ‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’प्रेस नोट: बागेश्वर पुलिस अभियान की जानकारी दी गई।
बागेश्वर पुलिस का यह निरंतर अभियान भावी पीढ़ी को जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय कदम है।

Ad
Ad Ad