बागेश्वर : मोटा अनाज अपनाने को लेकर जागरूकता रैली
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0003.jpg)
बागेश्वर: विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज के छात्र छात्राओं के द्वारा आज प्राथना सभा के बाद मिलेट (मोटा अनाज) खाद्यान का प्रचार प्रसार व मोटा अनाज अपनाने हेतु एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।नगर में निकली रैली में मौजूद छात्रों ने “मोटा अनाज पौष्टिक अनाज”, “मोटा अनाज खाओ सुखी जीवन अपनाओ”, “मोटा अनाज खाओ ताकत बढ़ाओ”, नारों के माध्यम से स्थानीय जनता को जागरूक किया।वहीं मोटा अनाज का मानव स्वास्थ्य के लिए उपयोगिता के विषय में छात्रों को प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी द्वारा सामान्य जानकारी दी गई,ताकि छात्र मोटा अनाज के महत्व और लाभ को समझ सकें।
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0001-768x1024.jpg)