बागेश्वर:बैजनाथ पुलिस द्वारा लूट के मामले का किया पर्दाफाश,दो शातिर लुटेरों को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैजनाथ पुलिस द्वारा लूट के मामले का किया पर्दाफाश
24 घंटे के भीतर दो शातिर लुटेरों को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक-02/02/2026 को गरुड़ क्षेत्र में लूट की एक घटना घटित हुई थी। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के निर्देशन में इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 05.02.2026 को कोतवाली बैजनाथ में FIR NO- 03/2026, धारा 309(6), 351(2), 352 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में त्वरित खुलासे हेतु कोतवाली बैजनाथ पुलिस को निर्देशित किया गया।
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व साक्ष्यों के आधार पर दिनांक-05/02/2026 को मुकदमे से सम्बन्धित दो शातिर अभियुक्तों को लूटी गई धनराशि के साथ गिरफ्तार किया व मुकदमे उपरोक्त में धारा 317(2) व 3(5) BNS की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों के विरुध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त गणों का विवरण:
- अभियुक्त हर्षित लोहनी पुत्र स्व० अनिल लोहनी, निवासी- ग्राम दर्शानी, थाना बैजनाथ, बागेश्वर।
- अभियुक्त मनीष सिंह मेहरा उर्फ थापू पुत्र नन्दन सिंह मेहरा, निवासी- तैलीहाट, कोतवाली बैजनाथ, बागेश्वर।
गिरफ्तार अभियुक्त गणों का आपराधिक इतिहास:
FIR 14/2025 धारा 115(1),121(1),132,351(1)352 बीएनएस कोतवाली बैजनाथ ( मनीष मेहरा)
FIR 01/2026 धारा 115(2),131,351(2),352 बीएनएस कोतवाली कौसानी ( मनीष मेहरा)
FIR 16/2025 धारा 309(6),351(2),352,317(2),3(5) बीएनएस कोतवाली बैजनाथ (हर्षित लोहनी)
माल बरामदगी-
मुकदमाकी माल 10,000/- (दस हजार) रुपये बरामद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 विवेक भट्ट
2.उ0नि0 उमेश रजवार
3.कानि0 60 घनश्याम सिंह रौतेला
4.कानि0 71 नरेंद्र राणा
5.कानि0 29 नरेंद्र ढोक्ती
6.कानि0 62 नरेंद्र कुमार

