बागेश्वर:बैजनाथ पुलिस ने अंग्रेजी शराब की दुकान के बजाय अन्यत्र उतारी जा रही 103 पेटी शराब पकड़ी,01 अभियुक्त के विरुद्ध किया अभियोग पंजीकृत, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही—
👉 वैध शराब पास की आड़ में तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने अंग्रेजी शराब की दुकान के बजाय अन्यत्र उतारी जा रही 103 पेटी शराब पकड़ी ।
👉 शराब तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त के विरुद्ध किया अभियोग पंजीकृत ।
👉 बरामद अवैध शराब को परिवहन कर रहे वाहन को किया सीज ।

उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अजय शाह के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत थाना बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा डंगोली- ग्वालदम मार्ग बैजनाथ के पास चेकिंग के दौरान दिनांक 08-07-2026 की मध्य रात्रि में समय लगभग 01:45 बजे पिकअप वाहन संख्या UK03CA-2114 को चैक किया गया तो उसमें शराब लदी पाये जाने पर चालक से पूछताछ की गयी तो चालक द्वारा बताया गया कि वह चम्पावत FL-2 से 150 मैकडॉवेल्स व्हिस्की की पेटियां लेकर आया था जिन्हें मुझे कन्धार शराब की दुकान में सप्लाई देनी थी , लेकिन मैंने 47 पेटिया रास्ते में सप्लाई कर दी है अब में शेष 103 पेटियों की सप्लाई देने हेतु यहॉ पर रुका था जिस पर वाहन चालक से FL-2 के माल परिवहन से संबंधित कागजात तलब किए गए तो चालक के पास कोई वैध कागजात होने नही पाये गये जिस पर नियमानुसार वाहन की चेकिंग की गई, तो इसमें 103 पेटियों में 1236 बोतल अग्रेंजी मैकडॉवेल व्हिस्की शराब कीमती लगभग रुपये 8,77000 बरामद होनी पायी गयी। जिस पर अभियुक्त सुभाष कुमार को अवैध शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया बरामदा उपरोक्त शराब को जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बैजनाथ में मु.अ.सं. 23/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त के अन्य नेटवर्क के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है ।

बरामद माल—–
103 पेटियों में 1236 बोतल अग्रेंजी मैकडॉवेल व्हिस्की शराब (जिसकी कीमत 8,77000)

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण——
सुभाष कुमार पुत्र लीला राम, निवासी ललुवापानी नघान थाना व जिला चम्पावत उम्र- 25 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण——
1-उ0नि0उमेश सिह रजवार ।
2-हे0का0 नरेन्द्र राणा ।
3-हे0का0 राजेन्द्र रौतेला ।
4-हे0का0अशोक कुमार ।
5- कानि0 नरेन्द्र ढोक्ती।
6- कानि0 राधेश्याम लोहनी ।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

Ad
Ad Ad