बागेश्वर:वनाग्नि सुरक्षा हेतु बागेश्वर फायर सर्विस की बड़ी पहल, वन विभाग के कार्मिकों और फायर वाचरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

ख़बर शेयर करें

वनाग्नि सुरक्षा हेतु बागेश्वर फायर सर्विस की बड़ी पहल, वन विभाग के कार्मिकों और फायर वाचरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में फायर यूनिट द्वारा जनपद में अग्नि सुरक्षा और जागरूकता अभियान को गति दी जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 07.02.2026 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) श्री दिनेश चन्द्र पाठक द्वारा वन विभाग कार्यालय, कठायतबाड़ा (बागेश्वर) में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और फायर वाचरों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उपस्थित कार्मिकों को वनाग्नि (Forest Fire) के दौरान आग पर काबू पाने की आधुनिक तकनीकों और उपकरणों के सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। जंगलों में आग लगने की स्थिति में ‘रिस्पॉन्स टाइम’ को कम करने और प्राथमिक संसाधनों से आग को फैलने से रोकने के प्रयोगात्मक तरीके साझा किए गए। अग्निशमन विभाग और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया ताकि गर्मियों के सीजन में वनों को क्षति से बचाया जा सके। फायर वाचरों को स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए विषम परिस्थितियों में कार्य करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

बागेश्वर फायर सर्विस जनपद की प्राकृतिक संपदा और जन-माल की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रशिक्षण अभियान चला रही है।
प्रभारी अधिकारी ने बताया कि फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम द्वारा वन संपदा को आग से बचाने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है जो समय रहते सतर्कता और सही जानकारी ही बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं को टाल सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad