बागेश्वर: (बिग न्यूज) ताबड़तोड़ कार्यवाही 4.016 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें


पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा महोदय द्वारा 31st/नव वर्ष के दृष्टिगत नशे की बढ़ते हुई प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने/“नशा मुक्त भारत अभियान“ के अन्तर्गत संलिप्तो के धरपकड़ किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों/ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री शिवराज सिंह राणा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी एस0ओ0जी0 कुंदन रौतेला के नेतृत्व में ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0टीम द्वारा दिनांक 01.01.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान समण मंदिर बिलौना के पास ताकुला रोड पर अभियुक्त
1️⃣-राकेश पुत्र आजाद उम्र 48 वर्ष के कब्जे से 0.580 किलोग्राम अवैध चरस
2️⃣- जगवीर पुत्र रणवीर उम्र 52 वर्ष निवासीगण ग्राम- गांधरा, थाना व तहसील- सांपला, जिला- रोहतक (हरियाणा) के कब्जे से 1.432 किलोग्राम अवैध चरस तथा कुल बरामद 2.12 किलोग्राम अवैध चरस जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,12,000 (दो लाख बारह हजार) आंकी गई है। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में मु0अ0 संख्या 01/2023 धारा 8/20 NDPS act पंजीकृत किया गया।

➡️ इसी क्रम में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा आरे मण्डलसेरा बाईपास रोड के पास से अभियुक्त मोबिन पुत्र जरीफ अहमद निवासी केलाखेड़ा, जिला- उ0सि0 नगर के कब्जे से 2.04 किलोग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,04,000 (दो लाख चार हजार) आंकी गई है। उक्त आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0 संख्या 02/2023 धारा 8/20 NDPS act पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम (ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0) टीम का विवरण

  1. उ0नि0 कुन्दन सिह रौतेला (प्रभारी ए0ओ0जी0)
    2.HC राजभानु बिष्ट (SOG)
    3.आरक्षी रमेश सिंह (ए0एन0टी0एफ0)
  2. आरक्षी संतोष सिंह(ए0एन0टी0एफ0)
    5.आरक्षी राजेश भट्ट (ए0एन0टी0एफ0)
  3. आरक्षी चालक राजेन्द्र प्रसाद

जनपद पुलिस का नशा तस्करों/नशे के विरुद्व यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।