बागेश्वर:(big news) यहां महिला ने नदी में लगा दी छलांग,खोजबीन जारी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: कपकोट विकासखंड में करीब 50 साल की महिला ने सरयू नदी में छलांग लगाने सूचना मिल रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम खोजबीन में जुट गई है। महिला का अब तक सुराग नहीं लगा है।


जानकारी के मुताबिक़ कपकोट पोलिंग गांव की एक महिला भागुली देवी पत्नी स्व आन्दन राम उम्र 50 वर्ष ने आज करीब 4:30 बजे पोलिंग गांव के नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। चश्मदीदों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ एसडीआरएफ फायर सर्विस की टीमें खोजबीन पर लगे हैं खबर लिखे जाने तक महिला का कुछ पता नहीं लग पाया है, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नदी में छलांग लगाने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad