बागेश्वर: आपदा पर विपक्ष के बयानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार ,देखिए क्या बोले पीसी में जिलाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण ने आपदा को लेकर विपक्ष के द्वारा की जा रही बयानबाजी पर जिला पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर उन सभी आरोपों का सिरे से खंडन किया। और कांग्रेस में राजनीति करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा की भाजपा लगातार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। और कपकोट विधायक भी लगातार आपदा क्षेत्र के दौरों में रहे और हर संभव मदद भी जनता को पहुंचा रहे हैं ।उन्होंने बताया की आपदा से जिले में 9 आंशिक और 18 पूर्ण मकान क्षत्रिग्रस्त है। सभी तक पूर्ण रूप से सहायता दी जा रही है। जॉच की प्रक्रिया के बाद कार्यवाही की जा रही है। सकनूडा ने दो मकानों को त्वरित रूप से दी गई है दो की कार्यवाही गतिमान है। विपक्ष गलत आरोप लगा रहा है। विपक्ष भाजपा के ऐतिहासिक कार्य से तिलमिलाया हुआ है। इसलिए वो गलत आरोप लगा रहा है। विपक्ष आपदा को अवसर के रुप में देख रहा है। उनको आरोप लगाने के अलावा कुछ दिखता ही नही है।

कपकोट में लगातार एहिहासिक कार्य हो रहे है। कई सड़को को बनाने के लिए करोड़ों रुपए दिए गए है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए और अधिक कार्य किया जाएगा। जहां भी कमी पाई जाएगी उसे दूर किया जाएगा। विपक्ष के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के द्वारा दिए गए बयान पूरी तरह से निराधार है।और कहा वो आपस की लड़ाई खत्म कर ले तब भाजपा पर आरोप लगाए। भाजपा हर घर तक जा रही है और हर आपदा प्रभावित की मदद हर भाजपा का कार्यकर्ता कर रहा है। आपदा के काल में भाजपा अपने लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है।

उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री की बैठक को लेकर लगाए गए सभी आरोप निराधार है।

भाजपा जिला अध्यक्ष इंदर सिंह ने बताया की प्रभारी मंत्री सौरव बहुगुणा की बैठक में आपदा को लेकर किए जाने वाले व किए गए कार्यों को लेकर समीक्षा की गई थी जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे उनके द्वारा बताया गया कि इस बैठक के द्वारा प्रभारी मंत्री ने त्वरित कार्यवाही के लिए सभी विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया था उन्होंने कहा कि विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगा रहा है ऐतिहासिक कार्यों से डरा हुआ है इसलिए निराधार बयान कर रहा है।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह के बयानों पर जिला ध्यक्ष bjp ने कहा की कपकोट विधायक भी नगर पंचायत की हर संभव सहयोग करते आए हैं करते भी रहेंगे ये सब महज राजनैतिक बयान बाजी है।

देखिए क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष