बागेश्वर:सीडीओ ने कपकोट में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

सीडीओ ने कपकोट में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार व जांच समिति के सदस्यों ने कपकोट विकासखंड में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग में लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय जांच की। साथ ही ग्राम पंचायत पोथिंग में जिला योजना के तहत ₹9.42 लाख की लागत से कुधरिया गधेरे से नैन सिंह के मकान तक निर्मित पैदल मार्ग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आई कमियों पर शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कपकोट विकासखंड कार्यालय भवन, इंदिरा अम्मा भोजनालय एवं निर्माणाधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण किया गया। बहुउद्देशीय भवन में पाई गई कमियों के निराकरण के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग तथा कार्यालय भवन व इंदिरा अम्मा भोजनालय की कमियां दूर करने के लिए खंड विकास अधिकारी कपकोट को आवश्यक निर्देश दिए ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad