बागेश्वर: कपकोट नाबालिगा को घर से भगा ले जाने वाले आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

दिनांक 20.06.2023 को थाना कपकोट वादिनी द्वारा खुद की नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को अभियुक्त दयाल राम पुत्र अमर राम निवासी ग्राम पोथिंग, थाना-कपकोट, जिला बागेश्वर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था । श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर / कपकोट के पर्यवेक्षण में थाना- कपकोट पुलिस द्वारा धारा 363/ 366ए आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिये टीम गठीत की गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयास से अभियुक्त एवं अपह़र्ता की तलाश करते हुए दिनांक 22-06-2023 को अभियुक्त दयाल राम को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से अपहर्ता को बरामद किया गया पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 7/8 व धारा 16 / 17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।

गिरफ्तारी टीम –
1.उप निरीक्षक विवेक चंद्र
2.कांस्टेबल आशीष कुमार

मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad