बागेश्वर: कपकोट में आयोजित चेली ब्वारयूं कौथिक में कार्यक्रम में व्यवस्था पर भड़के पत्रकार, जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें

कपकोट : बागेश्वर के कपकोट में जिला प्रशासन ने कपकोट में चेली ब्वारयूं कौथिक का भव्य आयोजन किया । जिसमे प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे। परन्तु मीडिया कर्मियों के ना तो बैठने की व्यवस्था थी। ना ही कवरेज करने की सुविधा दी गई। लेकिन जिस तरह से मीडिया के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा व्यवहार किया गया। उससे नाराज सभी मीडिया कर्मियों ने सीएम के मंच के आगे जमीन में बैठ कर व्यवस्थाओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। मीडिया कर्मियों ने कहा की उन्हें यहां कार्यक्रम में बुलाया तो गया लेकिन उनके लिए बैठने से लेकर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जहां एक बड़ा खर्च कर यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लेकिन कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण जमीन में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला पत्रकार संघ सहित अन्य सभी पत्रकारो ने कहा की कार्यक्रम में मीडिया के लिए कोई व्यवस्था नहीं होना काफी निंदनीय है।इससे पहले किसी कार्यक्रम में इस तरह की अव्यवस्था पत्रकारों के लिए नहीं देखी ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad