बागेश्वर:मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा संचालित कार्यों का जायजा लिया

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 18 जुलाई, 2026

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने शनिवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा संचालित कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन तथा आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad