बागेश्वर: नगर के जिला अस्पताल पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया CMS को ज्ञापन ,जानिए कारण

ख़बर शेयर करें

आज गोकुल सिंह परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने cms जिला जिला चिकित्सालय बागेश्वर को ज्ञापन दिया गया।

जिला चिकित्सालय अधीक्षक को ज्ञापन देने के कार्यक्रम का संचालन कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वारा किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेता कवि जोशी ने कहा कि जिला अस्पताल बागेश्वर को विश्व बैंक द्वारा हाईटेक बनाया जाना है । जिस कारण ओ.टी व्यवस्था भी ठप हो जायेगी।
जिला अस्पताल में OT बंद होने से जिले के दूरस्थ व अन्य जिलों से आने वाले मरीजों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिला अस्पताल में मरमत कार्य को करवाने से पहले ओ.टी की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी अत्यंत आवश्यक है ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े । कार्यकर्ताओं का कहना था कि OT हाइटेक होंने से पहले OT की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर cms ऑफिस के आगे बैठ कर आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।

गोकुल परिहार जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि बागेश्वर जिला अस्पताल में OT बन्द होने पर हर उस व्यक्ति को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा जो कि अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए दुरस्थ क्षेत्रों से जिला अस्पताल मे आते हैं।
Cms को इस पर पुनः विचार कर ot की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए तब जाके ot का पुनः निर्माण करवाना चाहिए।

ज्ञापन के इस पूरे कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवत डसीला,रणजीत दास पीसीसी सदस्य, नगर उपाध्यक्ष कांग्रेस जयदीप कुमार, प्रकाश वाचमी, सुनील कुमार, लक्ष्मी धर्मसत्तु , सजय कुमार,प्रमोद जोशी,रवि कोश्यारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad