बागेश्वर:विधानसभा कपकोट में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आयोजित ,देखिए विडियो

ख़बर शेयर करें
भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा विधानसभा कपकोट
9 अगस्त प्रातः 9 बजे से भराड़ी स्थित पंत पार्क में पं गोविंद बल्लभ पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई, यात्रा का रूट भराड़ी से प्रारंभ होकर जाजर-कपकोट पुल-हिचौड़ी-ब्लॉक मुख्यालय-तहसील क्षेत्र-कपकोट बाजार-शिवालय-पुल बाजार स्थानों पर देश की एकता -अखंडता-स्वतंत्रता सेनानियों पर जनसभा हुई।तहसील स्थित स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्व.चंद्र सिंह शाही जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।


यात्रा में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्व.चंद्र सिंह शाही ,स्व.मोहन सिंह ऐठानी,स्व.मथुरा दत्त जोशी जी के परिवार जनों को सम्मानित किया गया,जहाँ यात्रा में देशभक्त युवा,युवतियों, वर्द्धजन ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फ़र्श्वान, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट,जिलापंचायत सदस्य वंदना ऐठानी,ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया,शांति दानू, ममता मेहता,प्रवीण ऐठानी,दीपक ऐठानी,डूंगर सिंह,भुवन शाही,चामू देवली,दरवान कपकोटी,संजय कपकोटीप्रवीण कोरंगा,महिमन गढ़िया,नरेंद्र कोरंगा,हरीश जोशी,दीवान सिंह,रंजीत कोहली,प्रवीण मटियानी,दुर्गा दयराकोटी,प्रमोद जोशी,प्रताप राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ,जनता ने सहभागिता की।

Ad