बागेश्वर:भाजपा नेता के किशोरी से दुष्कर्म मामले पर कांग्रेस का आक्रोश,फूंका भाजपा सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने अस्पताल तिराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष के किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप पर आक्रोश व्यक्त कर आरोपी को सख्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशाई हो चुकी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा की प्रदेश में लगातार महिलाओ पर हमले हो रहे है। महिलाओ की विरोधी केवल भाजपा सरकार है। आज प्रदेश में महिला अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता इनमे सबसे अधिक शामिल है। सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। भाजपा सरकार इस मामले में भी अपने कार्यकर्ता को बचाने का काम कर रही थी। इससे पहले अंकिता हत्याकांड हो या चंपावत में भाजपा नेता का युवती से बलात्कार का आरोप हो सब जगह भाजपा नेता ही इस तरह के मामले में सामने आ रहे है। भाजपा सरकार सभी मामलों में अपने नेताओ को बचाने का काम कर रही है। कानून व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने ऐसे मामलो में अपराधी पर त्वरित कार्यवाही की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,कवि जोशी, गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मशख्तू,गोकुल परिहार,राजेंद्र परिहार,बब्लू नेगी,कुंदन गोस्वामी, किशन कठायत, राजेंद्र टंगड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad