बागेश्वर: कपकोट में नाले में फंसी गाय को रेस्क्यू कर एसे निकाला बाहर

ख़बर शेयर करें

आज सुबह करीब 7 बजे आपदाप्रबंधन कपकोट द्वारा फायरस्टेशन कपकोट को सूचित किया कि कपकोट के डियोड़ी गाँव मे लक्ष्मण सिंह की गाय एक नाले में फस गयी हैं जिसे बचाया जाना है, इंचार्ज के दिशा निर्देश पर फायर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये फायर की टीम साजो सामान से डियोड़ी गाँव पहुँची और रस्सियों की मदद और स्थानीय लोगों के सहयोग से दो दिन पहले से फसी गाय को करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई से निकाल कर ऊपर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जिस कार्य की स्थानीय लोगो ने फायर टीम की कड़ी मेहनत की खूब प्रसंशा की गयी।

रेस्क्यू टीम का विवरण –
1 – एल एफ एम दिनेश चन्द्र पाठक,
2- चालक जीवन चन्द्र कांडपाल,
3 – एफ एम चन्द्रशेखर,
4 – एफ एम हरक सिंह।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad