बागेश्वर-यहां महिला मंगल दलों को वितरित की गई सांस्कृतिक सामग्री

ख़बर शेयर करें

आर. पी. काण्डपाल
उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियाँ मैदान मे उतर आई हैं। एक तरफ विपक्ष सत्ता पक्ष कि आलोचना कर वोट पाना चाहता है वही सत्ता पक्ष चुनावी साल अन्तिम समय मे जनता को मनाने मे कोई कसर नही छोडना चाहता । बीते रविवार भाजपा विधायक चन्दन राम दास ने खरेही क्षेत्र के ग्राम करासीबुंगा, छौना, बिलौरी, करासमाफी, जॉठा, महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक समाग्री का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु सामग्री बांटी गयी। जिसमे हारमोनियम, ढोलक, चिमटा इत्यादि सामिल थे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं कि जानकारी भी ग्रामीणों को दी साथ ही खरेही मंडल मे निर्माणाधीन सडको का जायजा भी विधायक द्वारा लिया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad