बागेश्वर-बिलौना में गणेश महोत्सव की धूम विधायक बागेश्वर दास ने भी किये सिद्धिविनायक के दर्शन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद के बिलौना में गणेश महोत्सव की धूम देखने को मिल रही है और भगवान गणेश के पंडाल को भी खूबसूरती के साथ सजाया गया है।आज विधायक बागेश्वर चंदन राम दास ने भी बिलौना गणेश पूजा पंडाल में पहुँच भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया आपको अवगत करा दें कि बागेश्वर बिलौना का गणेश पूजा महोत्सव सन 2004 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और जिले में सबसे पहले गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन यहां से ही हुआ था तबसे आज तक यहां गणपति महोत्सव का हर साल आयोजन होता आ रहा है,इस साल महोत्सव का 18वां साल है ।इस बार भी महोत्सव का आयोजन कोरोना काल को देखते हुवे सादगी के साथ किया जा रहा है ।पंडाल में हररोज सांय काल भजन कीर्तनों का आयोजन होता है ,और आज यहां सुंदरकांड का भी आयोजन रहा।और 16 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा के साथ सरयू तट में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad