बागेश्वर : जिला प्रशासन ने स्टोन क्रशर पर लगाया 70 लाख का जुर्माना

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : कपकोट तहसील प्रशासन ने एक स्टोन क्रशर पर 70 लाख, 40 हजार, 959 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना क्षमता से अधिक भंडारण करने के जुर्म में लगाया।
मालूम हो कि कपकोट क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर की शिकायत प्रशासन को लगातार मिल रही थी। कपकोट एसडीएम अनुराग आर्य, जिला खान अधिकारी जिज्ञासा बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रशर की जांच की तो लोगों की शिकायत सही मिली। वहां कैंपस में दो भंडारण थे। दोनों में क्षमता से अधिक भंडारण मिला। इस पर प्रशासन की टीम ने क्रशन संचालक पर 70 लाख का जुर्माना लगाया है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। खान अधिकारी बिष्ट ने बताया कि टीम में राजस्व विभाग के साथ खान निरीक्षक आदि शामिल थे। एसडीएम आर्य ने कहा कि किसी भी क्रशर संचालक को मानक से अधिक भंडारण की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad