बागेश्वर:जिला सेवायोजन अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाने एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया

पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को career counselling एवं guidance कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को सेवायोजन कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाने एवं सेवायोजन कार्यालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कक्षा बारह उत्तीर्ण करने के पश्चात विभिन्न प्रकार के कार्य क्षेत्र व्यवसाय एवं उद्यमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

बालसखा प्रकोष्ठ के जनपद समन्वयक डाइट बागेश्वर के प्रवक्ता डॉक्टर चंद्र मोहन जोशी ने तनाव रहित परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य दीपचंद्र जोशी ने छात्रों को प्रत्येक विषय की तैयारी विगत वर्ष के प्रश्न पत्र हल करने एकाग्रचित्र होकर अध्ययन करने तथा परीक्षा अवधि में स्वास्थ्य का ध्यान उचित पोषक खान-पान एवं नियमित दिनचर्या हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश आगरी प्रवक्ता द्वारा किया गया। सार्थक बिष्ट, नेहा पांडे, अंजलि मेर को सम्मानित किया गया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं तथा अध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।

