बागेश्वर:जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव सम्पन्न, 36 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित
बागेश्वर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.), उत्तराखण्ड के तत्वावधान में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार तथा पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव में विकास खण्ड कपकोट, गरुड़ तथा बागेश्वर से चयनित 108 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य विषय “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार” था, जिसे 7 उप-विषयों में बाँटा गया था।
राज्य स्तर हेतु चयनित प्रतिभागियों की सूची –
1. जूनियर वर्ग –
- बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता – कुमारी ईशा कक्षा 8, कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल तथा द्वितीय कक्षा 8, एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल रीमा
- हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण – अमित राठौर तथा सानिया
- गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन – दृश्य कोहली तथा खुशी
- स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई – दिवस मेहता तथा राजा
- स्वदेशी कृषि पद्धतियाँ – रजनी तथा पलक मेहता
- ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान – प्रज्ञा नेगी तथा सुहानी
- आपदा प्रबंधन – मुकेश कपकोटी तथा आराध्या
2. सीनियर वर्ग –
- बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता – प्रथम – सौर्य प्रताप कक्षा 9, रा.इ.का. गरुड़, द्वितीय – अमन पांडे कक्षा 11, रा.इ.का. फरसाली
- हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण – प्रथम – गौरव प्रसाद कक्षा 11, रा.इ.का. सिरकोट, द्वितीय – जीवन हरड़िया कक्षा 9, एस.वी.एम. पब्लिक स्कूल रीमा
- गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन – प्रथम – गरिमा मेहरा, रा.उ.मा.वि. आर्या, द्वितीय – विनीता, इंटर कॉलेज सनेती
- स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई – प्रथम – भूपेन्द्र कुमार, रा.इ.का. बागेश्वर, द्वितीय – प्रतीक, रा.इ.का. कपकोट
- स्वदेशी कृषि पद्धतियाँ – प्रथम – सौरव प्रसाद कक्षा 10, रा.इ.का. सिरकोट, द्वितीय – रिया राठौर कक्षा 11, इंटर कॉलेज सनेती
- ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान – प्रथम – तनुजा कक्षा 12, रा.बा.इ.का. बागेश्वर, द्वितीय – कृष्णा, रा.इ.का. असों
- आपदा प्रबंधन – प्रथम – दीपिका कार्की कक्षा 10, रा.उ.मा.वि. अनरसा, द्वितीय – चेतन दानू कक्षा 11, रा.इ.का. सोंग
इस प्रकार विज्ञान प्रदर्शनी हेतु 28 छात्र-छात्राएं तथा विज्ञान नाटक हेतु 8 बच्चों का समूह, कुल 36 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर हेतु चयनित हुए। राज्य स्तरीय आयोजन नवम्बर माह में देहरादून में प्रस्तावित है।
विज्ञान नाटक परिणाम –
प्रथम – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंथ केरली, द्वितीय – इंटर कॉलेज सनेती, तृतीय – रा.इ.का. लोहारचौरा।
कार्यक्रम का संचालन संगम साह राजकीय इण्टर कालेज खुनौली बागेश्वर ने किया। इस मौके पर
जनपद विज्ञान समन्वयक दीप चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य, गरिमा साह,प्रदीप गड़िया,नीमा हरकोटिया,नीमा जंगपांगी,नीरज जोशी आदि उपस्थित रहे।

