बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने क्षेत्रीय अधिकारी बीएसएनएल को इसलिए लगाई कड़ी फटकार…

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले के दूरस्थ गांवों में स्थापित कतिपय बीएसएनएल 4 जी टॉवर सुचारू रूप से संचालित नही किए जा रहें कि शिकायत को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्रीय अधिकारी बीएसएनएल आशीष निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए बीएसएनएल टावरों को सुचारू रखने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने कहा कि दूरस्थ के गांवों में दूर संचार व्यवस्था तत्काल बहाल करना सुनिश्चित करें। इस पर लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की भी सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी में कहा कि बीएसएनएल के सभी टावरों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल करते हुए इस आशय का प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad