बागेश्वर: Dm अनुराधा पाल ने किया भारी वर्षा के चलते हुवे नुकसान का स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने किया कपकोट का दौरा। कपकोट में भारी वर्षा के चलते सोमवार देर रात्रि में अवधेश वर्मा के आगन की दीवार ढह गयी थी, जिसका जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया व दीवार बनाने के लिए आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश उपजिलाधिकारी व सहायक अभियंता सिंचार्इ को दिए। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि मकान को कोर्इ खतरा नहीं है।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने केदारेश्वर मैदान के किनारे हुए जल भराव का निरीक्षण किया, जिससे वहां खेलने वाले बच्चों के लिए खतरा होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तत्काल जल भराव क्षेत्र में एंगल लगाकर ताडबाड करने के निर्देश उपजिलाधिकारी व लोनिवि अभियंता को मौके पर दिए।  साथ ही जल भराव की निकासी के लिए शीघ्र आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक अभियंता सिंचार्इ को दिए। उन्होंने एनडीआरएफ से वार्ता करते हुए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी मौके पर दिए।  

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, सहायक अभियंता सिंचार्इ जगत सिंह बिष्ट, अवर अभियंता लोनिवि दीपक उप्रेती व एनडीआरएफ के जवान मौजदू रहे।   

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad