बागेश्वर: DM अनुराधा पाल ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए दिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

  जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बुधवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय में वाहनों की पार्किंग के लिए बड़ी पार्किंग की बजाय कई स्थानों पर छोटी-छोटी पार्किंग को प्राथमिकता देने तथा अस्थापनाओं के कार्यों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने नगर निकाय क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कपकोट और गरुड़ में निर्माणाधीन पार्किंग का कार्य पूर्ण होने पर वहां पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकेगी। जिला मुख्यालय में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम बागेश्वर को शहरी क्षेत्र में छोटी-छोटी पार्किंग के लिए खाली भूमि और स्थान को चिन्हित करने के निर्देश दिए। ताकि शहरी क्षेत्र के अनेक स्थानों पर छोटी-छोटी पार्किंग होने से सड़क मार्ग और बाजारों में लगने वाले जाम से जनता को निजात मिल सकें। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में पंजीकृत है वाहनों का आंकड़ा उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को भी सड़क के किनारे पार्क होने वाले वाहनों का डेटा उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि जनता की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर वाहनों की क्षमता के अनुसार पार्किंग के लिए सुनियोजित प्लान बनाया जा सके। 

   बैठक में एडीएम एनएस नबियाल,एसडीएम अनुराग आर्य,मोनिका,ईई आरईएस संजय भारती, जिला पर्यटन अधिकारी पी.के गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad