बागेश्वर:निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क, तहसील परिसर एवं पुस्तकालय का डीएम ने किया निरीक्षण,गुणवत्ता से समझौता न करने और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क, तहसील परिसर एवं पुस्तकालय का डीएम ने किया निरीक्षण

📌 गुणवत्ता से समझौता न करने और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बृहस्पतिवार शाम तहसील परिसर स्थित निर्माणाधीन आधुनिक चिल्ड्रेन पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। जिलाधिकारी ने पार्क में लाइटिंग व्यवस्था भी स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्क में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक खेल सुविधाओं के साथ वॉकिंग पाथ, हरित क्षेत्र, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेंच स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं परिवारों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित जिला पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय को और अधिक व्यवस्थित, आकर्षक एवं विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने हेतु रीडिंग कॉर्नर, ज्ञानवर्धक सामग्री, बैठने की बेहतर व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग एवं शिक्षा विभाग को संयुक्त रूप से विस्तृत कार्ययोजना (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुस्तकालय को बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी शिक्षण केंद्र एवं आधुनिक पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाए। पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, विशेषकर शौचालयों की साफ-सफाई एवं रखरखाव पर असंतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग के अभिशासी अभियंता संजय भारती, तहसीलदार ऋतु गोस्वामी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad