बागेश्वर:आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत DM रीना जोशी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर आजादी के 75वीं वर्षगाठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सहकारिता विभाग के तत्वाधान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा विभास भवन से प्रारंभ होकर तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड़ होते हुए कोतवाली पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को हम उत्साह के साथ मनाएं। हर घर तिरंगा के साथ एकता का परिचय दें। शहीदों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। उसको बरकरार रखने के लिए हम अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं, क्योकि इस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए हमारे कितने वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों का त्याग किया है। इसलिए हमें अपने वीर सपूतों द्वारा किए गए त्याग को नहीं भूलना चाहिए और सभी को मिलकर एक पर्व के तरह अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराना चाहिए। उन्होंने कहा तिरंगा हर भारतीय के आत्म सम्मान व देश की आजादी का प्रतीक है और हमारा इतिहास भी रहा है कि हमने अपने तिरंगे के सम्मान को कभी कम नहीं होने दिया, चाहे हमें इसके लिए अपने प्राणों की ही आहूति क्यों न देनी पडी।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आह्वान किया वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और पूरे विश्व के सामने अखंड भारत का उदाहरण पेश करें।

मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया उनका सदैव स्मरण रहें। हमारी नरई पीढी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक जानकारी हो इस कार्यक्रम को मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे अपने घर और प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य फहरायें।

तिरंगा यात्रा विकास भवन से शुरू होकर शहर के कई हिस्सों से निकली, जिसके कारण पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगता दिखाई दिया। बच्चों के भारत माता जय, इंकलाब जिंदाबाद, आन तिरंगा-हर घर की पहचान तिरंगा, भारत की है शान तिरंगा-भारत की पहचान है तिरंगा, हर घर में तिरंगा लहरायें-आजादी का अमृत महोत्सव मनायें, देश का मान बढाएंगे-घर-घर तिरंगा फहरायंगे आदि नारों से सारा शहर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, सीनियर सीटिजन दलीप खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कण्ड़ारी, कोतवाल जगदीश ढकरियाल, अपर जिला सहायक प्रबंधक सुरेश चन्द्र लोहनी, नवल किशारे शर्मा, बब्ली त्रिपाठी, प्रबंधक अल्मोडा जिला सहकारी बैंक यदुवीर सिंह बिष्ट, दीप जोशी समेत एन.सी.सी. कैडेट, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रायें, स्वंय सहायता समूह की महिलायें तथा सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थें।

Ad